फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तिलोई में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, पीएम करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Fri, 23 Feb 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तिलोई में बन रहे मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। आगामी 25 फरवरी को गुजरात के राजकोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।जिला अस्पताल के अतिरिक्त 13 सीएचसी और 30 पीएचसी हैं। तिलोई में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। अब मेडिकल कॉलेज परिसर में ही क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के निर्माण की योजना है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर व ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। साथ ही, गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदय गति, श्वास और रक्तचाप जैसी चीजों की निरंतर निगरानी की जाएगी।
मिलेगा प्रशिक्षण
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि 25 फरवरी को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम का यहां पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें