फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से लोग चखेंगे अमेठी की स्ट्रॉबेरी का स्वाद

विज्ञापन
संग्रामपुर : बडग़ांव में तैयार स्ट्राबेरी की खेती। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। खास फसलों में शुमार स्ट्रॉबेरी की खेती संग्रामपुर में भी हो रही है। मध्य प्रदेश के जलगांव के पौधों से संग्रामपुर की जमीन पर स्ट्रॉबेरी की पैदावार शुरू होने के कगार पर है। इसके लिए जिले के एक उन्नत किसान ने पहल की है और मध्य प्रदेश के जलगांव से पौधा लाकर संग्रामपुर की जमीन में स्ट्रॉबेरी की पैदावार करने के ठान ली है। स्थानीय स्ट्रॉबेरी की फसल अगले माह तक लोगों को उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बढ़ईपुर मजरे मिसरौली बड़गांव निवासी किसान श्रीपति जिले के उन्नत किसानों में शुमार हैं। केला, सब्जी व फलों की खेती को लेकर नई तकनीक के साथ खेती करने वाले श्रीपति सिंह ने अब स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है। ट्रॉयल के तौर पर आठ विस्सा में वह अपने खेत में स्ट्रॉबेरी की पौध करीब दो माह पहले लगाई थी। अगले माह तक फल तैयार होने की संभावनाएं दिख रही है। श्रीपति सिंह ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती अमेठी जिले में नहीं की जाती थी। बताते हैं कि अभी तक फसल की ग्रोथ अच्छी दिख रही है। आवारा जानवरों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया, फिर भी फसल की ग्रोथ अच्छी है।
यू-ट्यूब से मिली जानकारी
किसान श्रीपति सिंह ने बताया कि हम केले की खेती में रुचि रखते थे और उससे हमें काफी फायदा भी होता है। मेरे बेटे विक्रांत ने यू-ट्यूब के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती देखी तो उसने कहा पापा इस बार कुछ ट्रायल के रूप में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाय। मैंने हा कर दी फिर जलगांव (मध्यप्रदेश) से 2900 पौधे लाकर रोप दिए। महज कुछ दिनों में पेड़ों ने अच्छी ग्रोथ करना शुरू कर दिया। बताया कि तापमान में गिरावट होने से अब इसमें फल लगने लगेंगे। फल आने के लक्षण शुरू हो गए हैं। अगर इस बार फसल अच्छी हुई तो अगली बार बड़े पैमाने पर इसकी खेती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें