फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोगों को जलभराव की समस्या से जल्द मिल जाएगी निजात

Sun, 02 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना कस्बे के लोगों को जल्द ही जलभराव की परेशानी से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से हाईवे किनारे नाला निर्माण प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के बाद विभाग निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार चयन करते हुए दो माह में प्रस्तावित कार्य पूरा करने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी हाईवे किनारे बसे मुसाफिरखाना में बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में बस स्टॉप व तहसील कार्यालय स्थित कई भवन व मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान होते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से सर्वे करवाया गया। सर्वे के दौरान पुरानी बनी नालियों के स्थान पर नाला निर्माण की आवश्यकता सामने आई।


इसके लिए नाला निर्माण के लिए स्थानीय दर पर अनुमानित आगणन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजते हुए 67.50 लाख रुपये की मांग की। शासन से विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार का चयन करते हुए प्रस्तावित कार्य पूरा करने में जुटा है। नाला निर्माण होने के बाद करीब 50 हजार की आबादी को जलभराव की परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें