फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग परेशान

Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज कस्बे में धूप से बचाव कर जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश थमते ही पारा चढ़ गया। तेज धूप और उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। सोमवार सुबह से ही तेज धूप रही। घर के भीतर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए। दिन में लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। रात में भी गर्मी के कारण नींद प्रभावित हुई।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से तेज धूप रहने के कारण बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। दोपहर में राहगीर गमछा और छाता लगाकर आते-जाते नजर आए। उमस के कारण कुछ देर बाहर रहने पर लोगों को पसीने से परेशानी हुई।

लगातार दो दिन से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में बारिश से मिली नमी कम होने लगी है। फसल को पानी की जरूरत महसूस होने लगी है। कई किसान निजी साधनों से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।किसान देवेश कुमार और रामकुमार ने बताया कि खेतों में नमी कम होने लगी है।
विज्ञापन


बारिश नहीं हुई तो फसल बचाने के लिए अतिरिक्त जद्दोजहद करनी पड़ेगी। अच्छी बारिश होने पर राहत मिलेगी और सिंचाई का खर्च भी बचेगा।मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। जिले में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें