फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बंद ट्रेनों से परेशान लोगों को स्टेशन पर जताया विरोध

Sun, 18 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाले 10 ट्रेनों का संचालन इन दिनों बंद पड़ा है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को हो रहीं परेशानी को देखते हुए रविवार को लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित दस ट्रेन का परिचालन कोविड संक्रमण कॉल से बंद पड़ा है। दैनिक यात्रियों के साथ छात्र व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इस मुद्दे पर रविवार को स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। रेलवे स्टेशन पहुंच लोगों ने विरोध जताते हुए स्टेशन अधीक्षक को डीआरएम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बंद ट्रेनों से लखनऊ समेत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वाराणसी, प्रयागराज व बरेली की यात्रा में सुगमता होने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, प्रतापगढ़-लखनऊ डेमो पैसेंजर, लखनऊ-प्रतापगढ़ शटल पैसेजर, वाराणसी-लखनऊ वीपीएल पैसेंजर तथा बरेली-प्रयाग पैसेजर का संचालन बहाल कर लोगों को सुविधा दी जाए। ट्रेन परिचालन बहाल नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता संजय कुमार, राकेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, राजनरायन दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, रामेंद्र प्रसाद पांडेय, अरूण कुमार, अशोक कुमार सेन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पवन कुमार, दूधनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें