जायस/भादर (अमेठी)। पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और गम है। ब्लॉक क्षेत्र के घोरहा में शनिवार शाम ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला, जो मिनी स्टेडियम घोरहा, नेतानगर होते हुए शहीद स्मारक घोरहा बाजार तक गया।
इस दौरान लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने पहलगाम का शीघ्र बदला लिए जाने की मांग सरकार से उठाई। इस दौरान अजय सिंह चौहान, प्रधान इंद्र बहादुर सिंह, रानू सिंह, गोपाल, विपुल, प्रभात, लक्की, शिवराज आदि मौजूद रहे।
वहीं, जायस स्थित मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान परिसर में कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शकील इदरीसी, महेश मौर्या, सतेंद्र सोनकर, ऋषि कुमार, अमरेश खटिक, मौलाना गुफरान खान, बाबू लाल गौतम, राजेश सोनी आदि मौजूद रहे ।