फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझ रहे लोग

Sat, 23 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुंशीगंज के भुसियावां ​स्थित पेट्रोल पंंप पर पसरा सन्नाटा। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी/मुंशीगंज। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट शुक्रवार को भी बना रहा। शहर और आसपास के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध था वहां भी सीमित मात्रा में बिक्री की गई। कहीं 100 रुपये तो कहीं 200 रुपये तक ही पेट्रोल दिया गया। डीजल सीमित मात्रा में मिलने से वाहन चालकों व किसानों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन



अमेठी बाईपास स्थित तीन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। दुर्गापुर रोड के दो पंपों पर भी पेट्रोल खत्म रहा। अमेठी-अंतू रोड, धेड़पासर और ककवा रोड स्थित पंपों पर केवल डीजल की बिक्री हो रही थी। मुंशीगंज रोड के दो पंपों में से सिर्फ एक पर पेट्रोल मिलने से सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही। तमाम लोग उसी पंप पर तेल भराने पहुंचे।


पेट्रोल पंपों पर सुबह से देर शाम तक भीड़ लगी रही, लेकिन कई उपभोक्ताओं को बिना तेल लिए लौटना पड़ा। मुंशीगंज बाजार स्थित तीन पेट्रोल पंपों में से एक पर डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया। सुबह से डीजल-पेट्रोल खत्म का बोर्ड लगाए जाने से ग्राहक निराश होकर लौटते रहे। बाकी दो पंपों पर लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन



ट्रक चालक लवकुश ने बताया कि कई पंपों पर डीजल नहीं मिला, तब मुंशीगंज पहुंचकर तेल भरवाना पड़ा। टेंपो चालक हरि प्रसाद ने कहा कि डीजल न मिलने से वाहन नहीं चल पा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक शुभम चौधरी ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। जिन पंपों पर स्टॉक खत्म हुआ है, वहां के टैंकर रास्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें