अमेठी सिटी। गौरीगंज नगर पालिका में हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए श्रमिकों के स्थान पर जेसीबी से खोदाई करवाई जा रही थी। यह देखकर वार्ड संख्या 24 के लोग भड़क गए। विरोध कर रहे लोगों का कहना रहा कि जेसीबी से खोदाई होगी तो सड़क क्षतिग्रस्त होगी, आवागमन में परेशानी होगी। स्थानीय नागरिकों की नाराजगी के बाद ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया तो लोगों ने सूचना पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि को दी। पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने काम बंद कराते हुए शिकायत एक्सईएन जल निगम से की है। पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदने व सड़कों को क्षतिग्रस्त करने के कई मामले सामने आ रहे हैं।
मंगलवार को गौरीगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 24 गुरुकुल ज्ञान एकेडमी के पास जेसीबी से गड्ढे की खोदाई शुरू की गई। सड़क टूटती देखकर क्षतिग्रस्त होता देख लोग नाराज हो उठे। ठेकेदार ने स्थानीय लोगों की नहीं सुनी। लोगों ने मामले की सूचना पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह को दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और काम बंद करवाया। काम बंद होने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
क्या होगी दिक्कत जेसीबी से यदि गड्ढा खोदा गया तो उसे भरे बिना ठेकेदार चले जाते हैं, इससे हादसा हो सकता है। इससे आवागमन में समस्या आएगी। इसे देखते हुए लोगों की नाराजगी है। कई अन्य मोहल्लों में इस तरह की शिकायतें आती रहती है।
नियमानुसार कराया जाए कार्य
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना लोगों के लिए कल्याणकारी है। लेकिन, कार्य के लिए नामित ठेकेदारों को नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। कहा कि जेसीबी से खोदाई में संपर्क मार्ग का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कहा कि श्रमिकों से गड्ढा खोदाई कर पाइप बिछाने के बाद गड्ढे को पाटना चाहिए। नियमानुसार कार्य करने में पालिका का पूरा सहयोग रहेगा, इसकी सूचना एक्सईएन को दी गई है।
मामले की जांच करवाई जाएगी
एक्सईएन जल निगम नगरीय क्षेत्र नीरज कुमार ने बताया कि पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने दूरभाष से मामले की जानकारी दी है। पूरे मामले की जांच बुधवार को कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी दशा में लोगो को परेशानी नहीं हो सुनिश्चित किया जाएगा।
मृतक छात्र आलेख।
मृतक छात्र आलेख।