फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोगों ने मुफ्त में रंगवाए बाल

Mon, 18 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुसाफिरखाना में गार्नियर कलर वैन में बालों को नया लुक देते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। अमर उजाला व गार्नियर के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के बस स्टेशन में रविवार को गार्नियर हेयर डाई की टीम ने बालों में रंग लगाने की अनोखी सेवा शुरू की। कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने मुफ्त में हेयर डाई लगवाकर लाभ उठाया।
विज्ञापन



सुबह 10 बजे शुरू हुए आयोजन में कंपनी के स्टाफ ने पुरुष और महिलाओं के बालों में रंग लगाया और प्रोडक्ट की क्वालिटी का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बालों की देखभाल और रंग बनाए रखने के तरीके की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में युवाओं की सबसे अधिक भीड़ रही। उन्होंने रंग लगवाने के बाद सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा किया।


आयोजकों के अनुसार करीब 100 लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह न केवल नए लुक अपनाने का मौका है, बल्कि बालों की देखभाल के महत्व को समझने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन



इस मौके पर बिपिन तिवारी, समीर तिवारी, शनि सिंह, जीत बहादुर प्रधान और विजय कुमार यादव आदि शामिल हुए। शनिवार को गौरीगंज कस्बे में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ था। यहां पर 124 लोगों ने मुफ्त सेवा का लाभ उठाया। सोमवार को जगदीशपुर, मंगलवार को कमरौली और बुधवार को जायस बाजार में आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें