फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस से बेहाल रहे लोग, बारिश के नहीं आसार

Wed, 29 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी शहर में धूप से बचाव के लिए बच्चे का सिर ढक कर जाती महिला। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार को उमस भरी गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से शाम तक चिपचिपी गर्मी बनी रहने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और खेतों में काम करने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

गौरीगंज निवासी रामअवध वर्मा ने बताया कि उमस के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गृहिणी शांति देवी को रसोई में काम करते समय अधिक दिक्कत हुई, वहीं किसान सरोज यादव के कृषि कार्य प्रभावित हुए। छात्र राहुल सिंह ने दिन-रात उमस से पढ़ाई और आराम में परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ ने लोगों को दोप
हर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें