फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में लोगों ने खरीदे देसी उत्पाद

Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित स्वदेशी मेले के नौवें दिन शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत का संदेश प्रमुख रूप से उभरा। मेले में विभिन्न विभागों ने युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रेरित किया। मेले में देसी उत्पादों की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, खादी विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटीआई और आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सफलता के लिए निष्ठा और परिश्रम आवश्यक है।



नोडल प्रधानाचार्य विवेक ने कौशल विकास मिशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव पांडेय ने वित्तीय सहयोग की प्रक्रिया बताते हुए युवाओं से कहा कि योजनाओं का लाभ लेकर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मेले का समापन शनिवार को किया जाएगा। लोगों ने मिट्टी के दीपक, पारंपरिक वस्त्र, इत्र, आभूषण, हस्तशिल्प और घरेलू सामान खरीदा। स्थानीय कारीगरों के बनाए स्वदेशी उत्पादों की मांग सबसे अधिक रही। आगंतुकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कारीगरों और युवाओं को रोजगार व प्रोत्साहन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें