फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जलभराव होने से लोग परेशान

Sat, 21 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता कार्यालय परिसर में भरा पानी। संवाद।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। झमाझम बारिश के बाद निकायों संग ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर व गांव में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन



कई दिनों से पड़ी रही भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर शाम बारिश हुई। इससे जिला मुख्यालय स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान परिसर लबालब भरा दिखाई पड़ा। वहीं जिला चिकित्सालय के पूर्व प्रवेश द्वार पर जलभराव की समस्या रही। चौक स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय परिसर सहित कई कार्यालय परिसरों में जलभराव की समस्या रही।


इसके अलावा नगर पालिका के वार्डों में उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में पानी भरने के बाद किसान धान की रोपाई के लिए खेत जोताई कर तैयारी में जुटे दिखाई पड़े। सूख रही फसलों को भी संजीवनी मिल गई। हालांकि बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को गौरीगंज में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें