फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किए जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन के निर्देश पर इन दिनों नारी सशक्तीकरण, कोविड-19 व आत्मनिर्भर भारत के मुद्दे पर जिले के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने का अभियान सूचना विभाग द्वारा संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण, कोविड-19 से बचाव व ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना विभाग जागरूकता अभियान संचालित कर रहा है। इन तीनों योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार के लिए एक एलईडी वीडियो वैन तथा सांस्कृतिक दल प्रतिदिन जिले के अलग-अलग हिस्से में पहुंचकर इन योजनाओं की खूबियां गिना रहे हैं।
सभी तहसीलों, ब्लॉकों व न्याय पंचायतों में पहुंच रहे सांस्कृतिक दल में शामिल लोग तीनों मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक दल को आवंटित 14-14 कार्यक्रम बीडीओ के माध्यम से कराए जाने का रोस्टर जारी किया गया है। सांस्कृतिक दलों द्वारा आवंटित स्थलों पर पहुंचकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव ने बताया कि मुख्यालय से उपलब्ध कराई गई एलईडी वीडियो वैन भी 31 अक्तूबर तक जिले के सभी तहसील/ब्लॉक व बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। वाहन को प्रचार-प्रसार का रूट चार्ट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें