फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राशन वितरण के बाद नहीं मिल रहा कोटेदारों को लाभांश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन भले ही नियमित दिया जा रहा हो लेकिन कोटेदारों को लाभांश देने के मामले में विभाग लापरवाह बना हुआ है। आलम यह है कि सात चक्र के राशन वितरण का लाभांश नहीं मिलने से कोटेदार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में संचालित 765 कोटे की दुकानों पर प्रति माह 70,362 अंत्योदय व 3,03,641 पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को माह में दो बार निशुल्क राशन मिल रहा है। उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की सबसे अहम कड़ी के रूप में काम कर रहे कोटेदार इन दिनों आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं।
आलम यह है कि जुलाई 2022 से लेकर अब तक निशुल्क वितरित किए गए खाद्यान्न का लाभांश विभाग कोटेदारों को नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर माह राशन और नवंबर, दिसंबर व जनवरी माह के नियमित वितरित किए गए राशन के साथ तीन माह के चना, तेल व नमक वितरण का लाभांश की कोटेदार राह देख रहे है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नवंबर माह में नियमित राशन का पैसा भी कोटेदारों से चालान के माध्यम से जमा करा गया है। धनराशि जमा करने के बाद राशन का वितरण निशुल्क कराते हुए उनके पैसे को भी वापस नहीं किया जा रहा है।
ऐसे में विभाग की ओर से लाभांश भुगतान में लापरवाही व जमा पैसा वापस नहीं करने से कोटेदार परेशान हैं। कोटेदारों में विभाग की कार्यशैली से आक्रोश भी बढ़ रहा है। कोटेदारों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि बिना लाभांश राशन वितरण करना असंभव होता जा रहा है। यदि विभाग ने भुगतान नहीं किया तो वितरण कार्य बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें