फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बंद मिला पीसीएफ धान क्रय केंद्र जगदीशपुर

Sun, 10 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। व्यवस्था की खामी का खामियाजा कर्मचारी और किसान दोनों झेल रहे हैं। जिसके ऊपर खाद बिक्री का जिम्मा है, उसी को धान खरीद भी करनी है। कर्मचारी एक है और केंद्र दो। दोनों केंद्रों के भवनों की दूरी भी करीब ढाई सौ मीटर है। ऐसे में एक समय में केवल एक केंद्र का ही संचालन संभव है। शनिवार को यह नजारा देखने को मिला। साधन सहकारी समिति पर खाद बंट रही थी और पीसीएफ धान खरीद केंद्र बंद था।
विज्ञापन



साधन सहकारी समिति निहालगढ़ को पीसीएफ धान क्रय केंद्र जगदीशपुर प्रथम बनाया गया है। जाफरगंज मंडी समिति में इसके संचालन के निर्देश हैं। साधन सहकारी समिति निहालगढ़ के भवन से जाफरगंज मंडी में खुला केंद्र करीब ढाई सौ मीटर दूर है। ऐसे में धान क्रय केंद्र और साधन सहकारी समिति को तय समय पर एक साथ खोलना, एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। दोनों केंद्र अलग-अलग स्थान पर होने से एक केंद्र के संचालन के लिए दूसरे को बंद करना पड़ता है।


साधन सहकारी समिति निहालगढ़ के केंद्र प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव शनिवार को सुबह समिति पर किसानों को डीएपी खाद वितरित कर रहे थे। इस दौरान जाफरगंज मंडी समिति में खोला गया पीसीएफ धान क्रय केंद्र बंद था। इन दिनों किसान धान की बिक्री के साथ ही गेहूं की बोआई के लिए खाद खरीदने की जुगत में भी लगे हैं। ऐसे में यह समस्या आए दिन की है। इस केंद्र को एक जगह पर संचालित करने के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड निहालगढ़ की अध्यक्ष रेशमा बानो व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा ने भी जिलाधिकारी को पत्र देकर किसानों को समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन



फिलहाल अभी तक दोनों केंद्र अपने स्थान पर ही कायम हैं। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जाफरगंज मंडी समिति में चार अन्य केंद्रों को संचालित किया जा रहा है। यह पांचवां केंद्र भी वहीं पर खोला गया है। केंद्र सड़क के किनारे होने से अधिकारियों के भ्रमण के दौरान निरीक्षण में सहूलियत होती है। यदि समस्या है, तो स्टाफ की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें