फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस से बढ़े उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज

Sun, 29 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। तापमान और नमी के बढ़ते स्तर के चलते उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 890 परचे बने। ओपीडी से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि गर्मी में उल्टी-दस्त से बचाव के लिए घर का बना हल्का भोजन लें और बाहर का तला-भुना खाना खाने से परहेज करें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद ने बताया कि इस मौसम में शरीर में दर्द, टूटन और घबराहट की शिकायत वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।


उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में खाने-पीने में लापरवाही और साफ-सफाई की अनदेखी लोगों को बीमार कर रही है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को अस्पताल में सर्वाधिक संख्या उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की रही। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्डों में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें