फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार-पेट दर्द के मरीज

Fri, 13 Sep 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। उमसभरी गर्मी के बीच बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1050 मरीज पहुंचे। इस दौरान मरीजों को पर्चे से लेकर दवा लेने तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से वायरल बुखार और जल जनित बीमारियां बढ़ रही हैं। बुखार की चपेट और गले के संक्रमण का प्रकोप बढ़ा है तो पेट दर्द व लूज मोसन भी मरीजों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में बुखार, खासी, जुखाम से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि इन दिनों वायरल मरीजों की संख्या में 40 फीसदी इजाफा हुआ है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल्ल-जमा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बच्चे भी बुखार व पेट दर्द के चपेट में आ रहे हैं। आनापुर निवासी बुजुर्ग सतीदीन ने बताया कि उन्हें हफ्तेभर से बुखार है। दुलापुर निवासी कल्पनाथ ने बताया कि पेट में दर्द है। कतार में लगने के काफी देर बाद पर्ची मिली।इनसेट
ऐसे करें बचाव
-रात के समय कूलर व एसी का प्रयोग न करें
- पानी को उबाल कर ही पीएं
-खुले खाद्य पदार्थ, बासी भोजन व कटे हुए फलों का सेवन न करें
-बाहर से आने पर ठंडा पानी का सेवन न करें
-बुखार व डायरिया होने पर चिकित्सक से सलाह लें

सफाई के साथ मरीज बरते सावधानियां
अस्पताल में ज्यादातर वायरल बुखार के अलावा पेट दर्द के मरीज आ रहे हैं। मौसम में बदलाव हो रहा है। लोगों को खास तौर पर उपचार के साथ-साथ साफ सफाई और सावधानी बरतने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल-सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें