फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हंगामे के बाद गेट बंद होने पर बगैर इलाज लौटे मरीज

Fri, 28 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुख्य गेट बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह संजय गांधी अस्पताल व इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय में इलाज कराने आए कई मरीजों को बगैर इलाज के लौटना पड़ा।
विज्ञापन



गेट के बाहर बैठे प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी मरीज जयराम ने बताया कि उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था। चिकित्सक ने देखने के लिए बुलाया था, लेकिन गेट बंद है। रायबरेली के नसीराबाद निवासी बुजुर्ग मरीज रामकली ने बताया कि आंख के ऑपरेशन के बाद दिखाने आई थीं। गेट बंद है लोग अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद हसन और नूर मोहम्मद ने बताया कि चिकित्सक को दिखाना था, लेकिन अब लौटने के अलावा और कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। परिसर के अंदर किसी तरह अंदर पहुंची बुजुर्ग भीखीपुर निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि उन्हें पैरों में समस्या है। हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाना था, लेकिन अस्पताल बंद है अब वह वापस जा रही है।
विज्ञापन




खिड़की से निकलने की कोशिश में महिला कर्मचारी घायल
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत व परिजनों के हंगामे के दौरान एक महिला नर्सिंग स्टाफ कक्ष की खिड़की से निकलने का प्रयास कर रही थी, जिसमें वह गिरकर घायल हो गई। एडमिन मैनेजर सुरेश सिंह राजपूत ने बताया कि अंदर हंगामा करने के दौरान एक नर्स घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें