फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनरल वार्ड में दुर्गंध से मरीज परेशान

Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड नंबर तीन में मंगलवार को छह बेड पर मरीज भर्ती मिले। इस वार्ड में इतनी दुर्गंध थी कि वहां एक मिनट रहना मुश्किल हो रहा था। इससे परेशान मरीजों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज सुदामा के तीमारदार लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि वार्ड में इतनी दुर्गंध आ रही है कि रहना मुश्किल है। दूसरे भर्ती मरीज रामनाथ के तीमारदार विनोद कुमार ने बताया कि वैसे ही मरीज बीमारी से परेशान हैं, ऊपर से इस तरह की अव्यवस्था के कारण और बीमार हो जाएंगे। मरीज शैल कुमारी व उनकी परिजन निर्मला ने बताया कि दो दिन से वह इस वार्ड में भर्ती हैं। खून चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो यहां पर दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर शाम को ड्यूटी पर तैनात स्टाफ बुलाने पर भी नहीं आता है।



खून चढ़ते समय उन्हें शौच की समस्या आई तो परिजन स्टाफ नर्स को बुलाने गए लेकिन वह नहीं आई। बाद में किसी दूसरे स्टाफ से मद्द मांगी। कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर कराया जाना चाहिए। सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वार्ड में अटैच प्रसाधन है, उसमें हवानिकासी नहीं होने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही उसमें फैन लगवाया जाएगा। कहा कि स्टाफ के नहीं जाने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें