फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीज बेहाल

Thu, 05 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से रोगियों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। सिर्फ महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल रही है। मेडिकोलीगल के मामले भी लटके पड़े हैं। इसके उलट, मरीजों की परेशानी के निवारण के लिए जिम्मेदार अफसर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। इसके पहले वह दो माह तक मेडिकल लीव पर थे। उनकी अनुपस्थिति में एक्सरे और सीटी स्कैन जांच टेक्नीशियन कर रहे थे। अभी भी टेक्नीशियन ही ये दोनों जांच कर रहे हैं। एक्सरे की फिल्म देकर मरीजों को लौटाया जा रहा है।

सीटी स्कैन की रिपोर्ट हिंदुस्तान लेटेच लिमिटेड नोएडा से आनलाइन मंगाई जा रही है। अमेठी सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डाॅ. आलोक तिवारी को जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है लेकिन वह सप्ताह में दो दिन आते हैं और सिर्फ गर्भवती की ही अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जिला अस्पताल में मिले अमेठी कस्बे के दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें पेट दर्द हो रहा है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए कहा है। यहां जांच नहीं हो रही है। अब प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ेगी। मरीज राकेश कुमार, धर्मेंद्र और रमेश चंद्र को भी अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी गई। इन सभी को निजी सेंटरों पर जाना पड़ा।


शासन से की गई रेडियोलॉजिस्ट की मांग
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शासन से रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। सुल्तानपुर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राधेश्याम यादव सप्ताह में एक दिन जिला अस्पताल में आकर मेडिकोलीगल करेंगे। बताया कि अभी सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को सिर्फ गर्भवती महिलाओें की जांच सोनोलॉजिस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें