फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैथालॉजी का कंप्यूटर ठीक, 186 मरीजों की जांच

Thu, 17 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संयुक्त जिला अस्पताल के पैथालॉजी का कंप्यूटर खराब होने से मरीजों को होने वाली समस्या का समाधान बृहस्पतिवार को हो गया। लखनऊ से आए टेक्नीशियन ने दुरुस्त किया। इसके बाद मरीजों की जांच शुरू हो सकी। दोपहर तक 186 मरीजों की जांच कराई गई।संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को पैथालॉजी में लगे कंप्यूटर में तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके कारण मरीजों की जांच बंद हो गई थी। समस्या को अमर उजाला ने 15 अगस्त के अंक में पैथालॉजी का कंप्यूटर खराब, बिना जांच कराए लौटे मरीज व 17 अगस्त के अंक में दूसरे दिन भी कंप्यूटर खराब, भटके मरीज शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि टेक्नीशियन ने पैथालॉजी के कंप्यूटर में आई समस्या को ठीक किया। इसके बाद 186 मरीजों की जांच हुई।


डेंगू का एक और संदिग्ध मरीज मिला
मुसाफिरखाना क्षेत्र के एक 12 वर्षीय बच्चे में डेंगू के लक्षण मिले हैं। कार्ड से हुई जांच में पाॅजीटिव आने के बाद अब एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। वर्तमान में बीमार मरीज लखनऊ में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंचास गांव में दवा बांटी। लोगों से पानी को उबाल कर ठंडा करने क बाद पीने की सलाह दी है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि संदिग्ध डेंगू का मरीज लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा 388 मरीज बुखार व 240 सर्दी जुकाम के थे। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव से वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें