फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुजुर्गों के लिए बनेगा दस बेड का वार्ड

Thu, 17 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला अस्पताल आने वाले बुजुर्गों को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग से दस बेड का वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जमीन की खोज करने में जुट गए हैं।दरअसल, अभी तक जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए अलग से कोई वार्ड नहीं है। बुजुर्गों को सामान्य वार्डों में भर्ती किया जाता है। इन मरीजों को सीढ़ी पर चढ़ने, शौच के लिए वार्ड से बाहर जाने आदि में परेशानी होती है। दस बेड का वार्ड जमीन की सतह पर कराने की तैयारी है। जिससे मरीज को दिक्कत न हो। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से 40 लाख रुपये बजट का प्रबंध किया गया है। अस्पताल परिसर में ही भूमि चिह्नित करने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि दोबारा से जमीन की खोज कराई जा रही है। भूमि का चिन्हांकन करने के बाद सूचना महानिदेशक को भेजी जाएगी। इसके बाद उनकी ओर से कार्यदायी संस्था नामित की जानी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि इससे संयुक्त जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें