फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 11 Apr 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वैवाहिक सीजन शुरू होने वाले हैं। ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। सबसे अधिक मारामारी मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में है। ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

स्लीपर और साधारण कोच में भीड़ उमड़ रही है। शादी में ट्रेन के भरोसे रहे तो कहीं ऐसा न हो जाए कि आप निकलें तो तिलक के दिन, लेकिन पहुंचें विदाई के बाद। लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले अपनी अतिरिक्त व्यवस्था भी कर लें, ताकि समय से आप मित्र या रिश्तेदारी की शादी में पहुंच सकें।
13 अप्रैल से वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। आलम यह है कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, उद्योगनगरी व पंजाब मेल में वेटिंग के साथ कई दिनों में तो नो रूम की स्थिति बनी है। स्लीपर व साधारण कोच में भीड़ उमड़ रही है। साथ ही यात्रियों को चढ़ने-उतरने के दो मिनट का समय कम पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सहालग सीजन के कारण ट्रेनों में भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें