फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्री परेशान

Fri, 30 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और बंगलूरू जैसे महानगरों से अमेठी आने-जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में पूरी सीटें बुक हैं। यह स्थिति 15 जून तक बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। कन्फर्म टिकट न मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



गर्मी की छुट्टियों और सहालग के चलते लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन इन ट्रेनों में भी सीटें भर चुकी हैं। पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, नीलांचल, साकेत एक्सप्रेस, उद्योगनगरी और पंजाब मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों में महीनों से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल कोटे में भी टिकट बुक होते ही वेटिंग शुरू हो जाती है। अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।


यह स्थिति 15 जून तक बनी रहने की संभावना है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों को तत्काल टिकट के लिए भी लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। टिकट न मिलने के कारण कई यात्री अपनी यात्रा टालने को मजबूर हो गए हैं। कुछ यात्री वेटिंग टिकट लेकर सफर की योजना बना रहे हैं, जबकि कुछ अपने परिचितों की मदद से यात्रा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह के अनुसार छुट्टियों और शादी-विवाह के चलते बुकिंग का दबाव काफी बढ़ गया है। नियमित व तत्काल बुकिंग के बाद भी कई यात्री यात्रा टाल रहे हैं या किसी तरह परिचितों की मदद से सफर की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें