जगदीशपुर (अमेठी)। सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर वारिसगंज हाॅल्ट और मुसाफिरखाना के बीच रेल ट्रैक पर एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस कर्मियों ने घायल को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की पहचान चंदौली जिले के प्रभूपुर निवासी वकील (21) के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिर कर मौत होने का मामला प्रतीत होता है। परिजनों के आने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।