फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, मौत

Wed, 31 Dec 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के अब्बासपुर नौरसिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार (46) की मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहयात्रियों की सूचना पर ट्रेन को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यात्री को उतारकर एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




बेगमपुरा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे जौनपुर जनपद के शिकारपुर सराय ख्वाजा निवासी कृष्णा ने बताया कि जितेंद्र कुमार आजमगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान कोच में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर सुल्तानपुर स्टेशन पार करने के बाद रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई, जिसके बाद ट्रेन को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया।


स्टेशन पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री को कोच से नीचे उतारा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उपचार शुरू किया, मगर कुछ ही देर में यात्री की मौत हो गई। ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. अभिनव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा प्रतीत हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीणा ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय ने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें