फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध व सामान्य ज्ञान में परवेज अव्वल

Fri, 26 Sep 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में मिशन प्रबोधन के तहत शैक्षिक गोष्ठी व प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें विद्यार्थियों को रटने के बजाय लिखकर याद करने की सलाह दी गई। अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्त्रोत : ​श
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य सरोज सिंह ने कहा कि कक्षा छह से 12 तक का पाठ्यक्रम ही प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव है। सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्न इसी से जुड़े होते हैं। यदि विद्यार्थी इसे केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में सफलता पाने का आधार मानकर पढ़ें तो कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।


उन्होंने कहा कि रटने के बजाय लिखकर याद करने की आदत अपनानी चाहिए। गोष्ठी के बाद निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में परवेज आलम प्रथम, अजरा व सौरभ द्वितीय और सुभाष तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में परवेज आलम प्रथम, अजरा द्वितीय और अंतिमा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में नुसरा बानो प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें