फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संविधान बचाओ व आरक्षण मुद्दे से पार्टी को हुआ नुकसान

Mon, 08 Jul 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ स्थित सीएम आवास पर हुई बैठक में रविवार को राज्यमंत्री सहित जिले के दो विधायकों ने शिरकत की। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव को लेकर गहन समीक्षा हुई। इसमें अयोध्या मंडल के भाजपा के विधायक शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा हुई है। चुनाव में किन वजहों से पार्टी को कम वोट मिले है, इस पर चर्चा की गई। बैठक में उनसे भी इस बात पर पूछा गया, तो उन्होंने जो कारण थे उन कारणों को बताया है। सवाल करने पर कहा कि वह कारण नहीं बता सकते हैं जो बात थी उसको बैठक में रख दिया है।
बैठक में शामिल जगदीशपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश पासी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। संविधान बचाओ और आरक्षण मुद्दे लोकसभा चुनाव में काफी उछाले गए थे। माना गया है कि इन मुद्दों की वजह से पार्टी को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा हुई है। क्षेत्र के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मांगे गए थे। उनकी विधानसभा क्षेत्र में कोई तहसील नहीं है। इसलिए उन्होंने तहसील की मांग की है और जगदीशपुर व शुकुल बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव रखा है। हलियापुर से फतेहपुर होकर मां कामाख्या तक जाने वाली 18 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। इस पर आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें