फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिव्यांशु की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Mon, 08 Jul 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज इलाके की दिव्यांशु की दिल्ली में संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम में उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी दिनेश कुमार की बाइस वर्षीय बेटी दिव्यांशु को अयोध्या के भीखापुर थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव निवासी उसकी बहन का देवर अंकित दिल्ली ले गया था। वहां उसकी पांच जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार के लोग दिल्ली से शव लाए और पुलिस को सूचना दी।
परिवार वालों ने हत्या का संदेह जताया था। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें