फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संसदीय क्षेत्र को मिली 270 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Thu, 07 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी ने बुधवार को शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में संसदीय क्षेत्र को 270 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज अमेठी विकास के नए आयाम गढ़ रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने संसदीय क्षेत्र की चारों विधानसभाओं में पीडब्ल्यूडी विभाग की 6331.04 लाख रुपये की लागत से 152.52 किमी. लंबी 36 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 24413.06 लाख रुपए की लागत से 636.38 किलोमीटर लंबी 246 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिला पचायत, सांसद निधि एवं प्रदेश सरकार की ओर से कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
स्टेडियम परिसर में 493.20 लाख रुपये की लागत से बने मल्टीपरपज हॉल (बैडमिंटन हॉल), स्विमिंग पूल, पवेलियन, सीसी रोड, मिल्टरेशन प्लांट, टिकट काउंटर रूम, पंप रूम, समर सिविल पंप, बाउंड्री वाॅल, लाइट, मेन गेट, हॉस्टल गेट समेत अन्य भवनों का तथा 108.89 लाख रुपए की लागत छात्रावास को भी खिलाड़ियों को समर्पित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस की राजनीति का अजीब मंजर होगा : स्मृति
अमेठी। पहली बार अमेठी से प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस इतना समय लेते हुए चिंतन और मंथन कर रही है। इसी में ही कांग्रेस की हार का संकेत मिल जाएगा। ये बातें बुधवार को आंबेडकर स्टेडियम परिसर में परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा यह मैं नहीं जानती। लेकिन मुझे लगता है कि कांग्रेस की राजनीति का अजीब मंजर होगा। कहा कि पहली बार वर्ष 2014 में पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता को देश की चुनौती भरी लोकसभा सीट पर इस विश्वास के साथ भेजा कि नामदारों के सामने कामगारों का परिश्रम रंग लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें