फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादूनाला के पास बनेगा सुसज्जित पर्यावरण पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जंतु संरक्षण के साथ लोगों को प्राकृतिक आनंद मुहैया कराने के लिए मुसाफिरखाना के ऐतिहासिक कादूनाला के पास सुसज्जित पर्यावरण पार्क का निर्माण होगा। पार्क निर्माण पर तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजकर शासन धनावंटन का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन के साथ जीव-जंतु को संरक्षित करने व जिले की धरोहर को आकर्षक बनाने की कोशिश में जुटा जिला प्रशासन जल्द ही मुसाफिरखाना के ऐतिहासिक कादू नाला (लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित) के पास स्थित वन को पर्यावरण पार्क के रूप में विकसित करेगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी ने पर्यावरण पार्क निर्माण के लिए कादू नाले के पास खाली पड़ी भूमि व वन क्षेत्र को चिन्हित करते हुए जल संरक्षण, जंतु संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही मनोरंजन की सुविधा विकसित करने के लिए तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजकर अनुमानित लागत तीन करोड़ रुपये आवंटित करने का अनुरोध किया हैै।
धनावंटन के बाद वन विभाग पर्यटन विभाग के सहयोग के लिए कादू नाला की ऐतिहासिक धरोहर को पर्यावरण पार्क के रूप में सृजित कर जंगल में पाए जाने व तीतल के साथ जलीय जंतु कछुआ व विभिन्न प्रजातियों की मछलियों और जल संरक्षण के डैम का निर्माण कार्य पूरा कराएगा। कादू नाला पर पर्यावरण पार्क का निर्माण होने के बाद लोगों को मनोरंजन के साथ पर्यावरण का आंनद मिलेगा तो उन्हें कादू नाला का इतिहास भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में पर्यावरण पार्क में जाल के घेरे के साथ पाथ, झूले, चेक डैम, झरना, कैंटीन, प्रसाधन, पेयजल, वॉच टावर, बोटिंग प्वाइंट, वाटर हारबेस्टिंग सिस्टम और शोभादार पेड़ों के साथ विभिन्न प्रकार के फलों की क्यारी का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त जंगल में चीतल को संरक्षित करने के साथ जल को शुद्ध बनाने वाली विभिन्न प्रकार की मछलियों व कछुओं को नाले में सुरक्षित किया जाएगा।
प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि कादू नाला पर पर्यटन विभाग जल्द ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की योजना में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए मुसाफिरखाना एसडीएम ने डेढ़ एकड़ सरकारी निशुल्क भूमि या किसानों से मुआवजे में क्रय करने के लिए सहमति पत्र लेने को कहा है। भूमि चिन्हित होने के बाद पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कादू नाला को पर्यावरण पार्क के रूप में विकसित करते हुए जिले की धरोहर को सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें