फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पलक व चांदनी ने बनाई सबसे अच्छी रंगोली

Sun, 20 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज धरौली में शनिवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत रंगोली, निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं हुईं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से अखिलेश, आयुष पांडेय और साहिल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



सीनियर वर्ग में आराधना प्रथम, चांदनी द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में जूनियर वर्ग में गुड़िया, अमित और अखिलेश सफल प्रतिभागी रहे। सीनियर वर्ग में दुर्गेश कुमारी को पहला, चांदनी को दूसरा और सोनी को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अखिलेश, रोली यादव और अमित कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।


सीनियर वर्ग में शिवांश मौर्य, आराधना और सोनम ने अपनी अभिव्यक्ति से दर्शकों को प्रभावित किया। रंगोली में रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। जूनियर वर्ग में पलक को प्रथम, गुड़िया को द्वितीय और सोनी को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में चांदनी को पहला, आराधना को दूसरा और अंजू को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें