शाहगढ़ स्थित धान क्रय केंद्र पर किसान को मिठाई खिला कर स्वागत करते केंद्र प्रभारी।
शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय विकास खंड में 13वें दिन क्रय केंद्र पर धान खरीद की बोहनी हुई। क्रय केंद्र प्रभारी ने किसान को मिठाई खिलाकर धान की तौल कराई। शाहगढ़ मार्ग पर रामगंज मोड़ के पास स्थित धान क्रय केंद्र पर बुधवार दोपहर बाद नोहरेपुर निवासी किसान जय बहादुर सिंह धान लेकर पहुंचे।
उसके बाद क्रय केंद्र प्रभारी ने धर्मकांटा का पूजन किया। किसान को मिठाई खिलाकर धान की तौल कराई। नोहरेपुर के सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि मोटे धान की फसल की कटाई एक सप्ताह बाद शुरू होगी। तभी क्रय केंद्र पर धान की आवक बढ़ेगी। क्षेत्र में क्रय केंद्र खुल जाने से किसानों को राहत मिली है। केंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस केंद्र को 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला हैं। (संवाद)