फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज हवा व बारिश से गिरी धान की फसल

Sat, 04 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बारिश व हवा के कारण शाहगढ़ के दूलापुर खुर्द गांव में गिरी धान की फसल। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो रही है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह धान की फसल गिर गई। मौसम का मिजाज देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल गिरने से उपज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन




अचानक मौसम का बदला मिजाज देख किसान अब परेशान हो रहे हैं। अगेती धान की फसल की कटाई जल्द शुरू होनी है। दो दिन से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार सुबह हवा संग तेज बारिश हुई, जिसके चलते शाहगढ़, गौरीगंज सहित अन्य स्थानों पर तैयार धान की फसल प्रभावित हुई। शाहगढ़ के दुलापुर खुर्द, चंदौकी, उलरा, शाहगढ़, गरथोलिया, जूठीपुर, सेवई हेमगढ़, दक्खिन गांव, कौहार, नौवाडीह, किटियावां आदि गांवों में बारिश के चलते धान की फसल खेतों में गिर गई है।



दुलापुर खुर्द निवासी किसान बृजमोहन यादव, विनोद सिंह, बृजराज सिंह, विक्रम मौर्य, रामदुलारे मौर्य, रवींद्र, कामता, रामकृपाल, दिनेश सिंह, सूर्यनाथ, रमाशंकर आदि ने बताया कि धान की फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। अगर फिर ज्यादा बारिश हुई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जागएगी। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसान परेशान हैं। किसान रामनरेश ने बताया कि उनकी धान की फसल में काटा रोग लग रहा है। ऊपर से मौसम खराब होने से बारिश और नुकसान कर रही है। बारिश होने के बाद कटाई ज्यादा पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन






फसल गिरने से उपज पर पड़ेगा प्रभाव
कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र ने बताया कि बारिश व हवा से गिरी धान की फसल से नुकसान होने की आशंका है। दाना पतला और काला पड़ने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। उत्पादन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें