फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रातभर बिजली कटौती ने किया परेशान

Wed, 07 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेटुआ पावर हाउस के सनहा गांव में जला ट्रांसफार्मर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग और लोकल फॉल्ट के चलते सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक जिले के कई इलाकों में छह से आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली न आने से गर्मी में लोगों को परेशानी हुई और पानी भी नहीं आया।
विज्ञापन


पंखे-कूलर बंद रहने के साथ पानी की मोटर भी नहीं चल सकी। इसके साथ ही कार्यालयों में ऑनलाइन काम और दुकानदारों व छोटे कारोबारियों का काम प्रभावित हुआ। मुसाफिरखाना उपकेंद्र से जुड़े थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ और जामो में छह से आठ घंटे बिजली बाधित रही।

तिलोई खंड में सोमवार रात करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं रही। सेमरौता, जायस और तिलोई उपकेंद्र क्षेत्रों में भी कई बार बिजली आती-जाती रही। जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्रों में सात घंटे से अधिक बिजली बाधित रही। मंगलवार दिन में भी कई बार आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन


जगदीशपुर के चिरंजीव पांडेय और नैमिष शुक्ल ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल के लिए परेशानी हुई। अतुल शुक्ल और हिमांशु शुक्ल ने कहा कि कटौती से छोटे कारोबार प्रभावित हुए। देवदत्त मिश्र और उत्तम तिवारी ने बताया कि रातभर बिजली आने-जाने से नींद पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल से होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें