फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधिवक्ता की हत्या पर भड़के, प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी बस स्टेशन पर खड़े बसें। 
विज्ञापन
तिलोई। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में सोमवार को तिलोई तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध मार्च निकालकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वकीलों ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। इस तरह की घटनाओं से अधिवक्ताओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती है।

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में विरोध मार्च निकाला। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन ने घटना के विरोध में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। इसी का नतीजा है कि एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री रण विजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा, विजय शंकर शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार पांडेय, अंशुमान बाजपेयी, विनोद कुमार मिश्रा, लवकुश, लाल मोहम्मद, अनिरुद्ध सिंह, श्याम कुमार जायसवाल, मनोज कुमार तिवारी और अजहर हुसैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें