फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत

Tue, 03 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रेसी के छतरगढ़ गांव में गमगीन परिजन। 
विज्ञापन
जामों। रेसी के छतरगढ़ गांव निवासी मीना त्रिपाठी (46) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। सुल्तानपुर के अलीगंज-कुड़वार मार्ग पर मकदूमपुर गांव के पास ब्रेकर पार करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में बाइक चला रहा भतीजा सर्वेश कुमार भी घायल हो गया।
विज्ञापन


मृतका के पति राकेश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी पत्नी मीना सोमवार को भतीजे सर्वेश के साथ बाइक से मायके कुड़वार के तिवारी का पुरवा जा रही थीं। रास्ते में मकदूमपुर गांव के पास ब्रेकर पार करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे मीना सड़क पर गिर पड़ीं। सर्वेश भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने दोनों को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मीना को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश का उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि हादसा सुल्तानपुर के कुड़वार क्षेत्र में हुआ है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। परिजनों को स्थानीय स्तर पर किसी सहायता की जरूरत होने पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


घर वाले रो-रोकर बेहाल
मीना की मौत की जानकारी मिलते ही बेटी आंचल और काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटा सिद्धनाथ मां को खोने के गम में बिलखता रहा। बहू की मौत की खबर सुनकर सास सीता भी बेसुध हो गईं। होश आने पर वह सुबह घर से निकली बहू को याद कर रोने लगतीं। पति राकेश भी पत्नी की मौत से गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें