फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निवर्तमान अध्यक्ष संगठन से निष्कासित

Tue, 31 Mar 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। बार एसोसिएशन की सोमवार को अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित आमसभा की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। इसमें बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह को संगठन से निष्कासित कर दिया गया। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान वकालतनामा बिक्री सहित अन्य मदों से हुए आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत न करने का आरोप है।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने किया। बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई और बताया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष से कई बार लिखित रूप से आय-व्यय का विवरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने अब तक कोई स्पष्ट जवाब या दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि बार की आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा देना हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी होती है। विवरण न देना गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।


उन्होंने कहा कि इस आधार पर आमसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निष्कासन का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह, विजय कुमार शुक्ला, घनश्याम मिश्र, रामकृष्ण भारतीय, शिव हर्ष सिंह, राम सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, अख्तर हुसैन, पंकज अवस्थी, अंशुमान वाजपेयी, राम प्रकाश, विवेक पांडेय, श्यामू तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्हें इस निर्णय की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर वे इस पर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें