फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 127 पैरावेट में 23 काम पर, टीकाकरण अभियान प्रभावित

Thu, 13 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान पर पैरावेटों की हड़ताल का असर पड़ रहा है। जिले में 127 पैरावेट हैं, इनमें 52 सक्रिय बताए जा रहे हैं, जबकि मौजूदा समय में केवल 23 ही काम कर रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का समय से टीकाकरण कराने की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन


पैरावेट नियमित मानदेय और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर पांच सितंबर तक कार्य बहिष्कार पर हैं। पशुपालन विभाग में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या भी स्वीकृत पदों के मुकाबले कम है। ऐसे में पैरावेटों की कमी से अभियान की गति प्रभावित होने की आशंका है।

पैरावेट गांवों में जाकर पशुओं की पहचान, टीकाकरण और उसका रिकॉर्ड दर्ज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बड़ी संख्या में इनके कार्य से दूर रहने के कारण विभाग को दूसरे कर्मचारियों के सहारे अभियान चलाना पड़ रहा है। पैरावेट संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल मौर्य और अमेठी तहसील अध्यक्ष वेदमणि ओझा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पांच सितंबर तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


पैरावेट नियमित मानदेय और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। सीवीओ डॉ. गोपालकृष्ण शुक्ल ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीडीओ की ओर से सचिव और पंचायत मित्रों को भी अभियान में सहयोग के लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें