फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चंदवा तालाब में डूब कर किशोर की मौत

Thu, 13 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे लोधन राजगढ़ गांव निवासी रोहित (17) की बुधवार को चंदवा तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



पिता शिव प्रसाद ने बताया कि रोहित बुधवार को मवेशी लेकर खेत गया था। चंदवा तालाब में कुछ मवेशी चले गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए रोहित तालाब में उतर गया। मवेशियों को निकालते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया।

कुछ लोगों ने तालाब में उतरकर उसे तलाशने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर रोहित को तालाब से बाहर निकाला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रोहित की मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां चंद्रावती बेटे की मौत से बिलख रही हैं। बहन कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई संतोष, अजय, मोतीलाल, सतीश, राहुल और नन्हाबाबू भी गमगीन हैं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।


g पंखे का तार लगाते समय महिला करंट से झुलसी : फुरसतगंज। सरवन निवासी रामेश्वरी (50) बुधवार को घर में फर्राटा पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। पति राम नारायण ने बताया कि तार लगाते समय अचानक करंट लगने से उनकी पत्नी झुलस गईं। परिजन उन्हें सीएचसी फुरसतगंज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें