फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऑफलाइन फाॅर्म भरने में नहीं लगती ओटीपी

Wed, 26 Nov 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान के तहत मतदाताओं का ऑफलाइन फॉर्म भरने में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत नहीं पड़ती है। कोई फोन कर खुद को बीएलओ बताकर ओटीपी मांगे तो समझ लीजिए कि वह जालसाज है।
विज्ञापन



एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदाताओं से ओटीपी नहीं मांगी जा रही है। ऐसी कॉल आने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। एसआईआर के दौरान सिर्फ फाॅर्म दिया जा रहा है और उसे भरकर मतदाता को देना है। इसमें किसी तरह की ओटीपी की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई ओटीपी मांगता है तो वह फ्रॉड है। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1950 पर दें। अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।



बताया कि अगर मतदाता का मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक है और वह ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरता है तो लॉगिन करते समय इपिक संख्या और मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी आएगी, जिसे वह डालकर अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें