फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रिश्वत प्रकरण में जांच कमेटी बनाने के आदेश

Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला कल्याण विभाग के पटल सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुधवार को सीडीओ ने जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। डीपीओ ने संबंधित पटल सहायक से स्पष्टीकरण देने को कहा है। महिला कल्याण विभाग में कार्यरत आउटरीच कर्मचारी गुलाब पाल के पास बाल सेवा योजना का पटल संभालने की जिम्मेदारी थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर कर्मचारी पर महिला से कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने आरोपी कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा, व पटल सहायक की जिम्मेदारी से हटा दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ सूरज पटेल ने डीपीओ अनिल कुमार को तलब किया। डीडीओ से एक जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए, जिससे मामले की जांच की जा सके। सीडीओ ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चुकता कर रहे थे पुराना उधार
महिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारी ने स्पष्टीकरण का लिखित जवाब दे दिया है। जिसमें कर्मचारी की ओर से कहा गया है कि वीडियो में दिख रही महिला ने उनसे एक माह पहले एक हजार रुपये उधार लिया था। मंगलवार को वह कार्यालय पहुंचीं तो जरूरी कागजात के साथ ही उधार का बकाया रुपया भी दे दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें