फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्रों को स्वरोजगार के लिए करें प्रेरित

Sun, 27 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एफडीडीआई फुरसतगंज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्यो को जानकारी देते संस्थान कार्यकार
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। एफडीडीआई में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को शासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए एक्सपोजर विजिट एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्किल एजुकेशन के महत्व से प्रधानाचार्यों को अवगत कराया गया। वहीं फैशन शो का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन



एफडीडीआई के कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने बताया कि स्किल एजुकेशन अब स्कूली शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और इसे कक्षा छह से अनिवार्य कर दिया गया है। इस विजिट के दौरान प्रधानाचार्यों को फुटवियर एवं फैशन सेक्टर की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवीआईसी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निदेशक नितेश धवन ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकारी सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को प्रोत्साहित किया कि वे छात्रों को स्वरोजगार और कौशल शिक्षा की ओर प्रेरित करें। एफडीडीआई निदेशक ने बताया कि इंटरमीडिएट या स्नातक कर रहे छात्र एफडीडीआई में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एफडीडीआई को आईआईआरएफ रैंकिंग-2025 में डिजाइन श्रेणी में उत्तर प्रदेश में दूसरा और देशभर में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें