फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हुआ लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। उतरेटिया के पास नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए जारी ब्लॉक को देखते हुए 23 फरवरी तक विभाग ने लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

अवधि पूरी होने के बाद भी विभाग ने अब तक ट्रेन का संचालन बहाल नहीं किया है। ट्रेन का संचालन शुक्रवार तक बहाल नहीं होने से माघ मेले के दर्शनार्थियों के साथ अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग रेल ट्रैक के सभी स्टेशनों पर ठहराव केे साथ प्रतिदिन संचालित पीआरएल पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल नहीं होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। पिछले दिनों विभाग ने उतरेटिया रेलवे स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के लिए 23 फरवरी तक ब्लॉक स्वीकृत होने पर संचालन बंद किया गया था।
विज्ञापन

ब्लॉक अवधि पूरा होने के बावजूद विभाग ने शुक्रवार तक ट्रेन का संचालन बहाल नहीं किया। ट्रेन का संचालन बहाल नहीं होने से लखनऊ-प्रयाग के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के साथ प्रयागराज मेें आयोजित माघ मेले में स्नान व दर्शन करने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ट्रेन का संचालन बहाल नहीं होने से विभाग को आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संचालन शुरू होने संबंधी अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें