फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी सेवाएं ठप, निराश लौटे मरीज

Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई स्थित सीएचसी में ई-रिक्शा से उपचार कराने पहुंची महिला। -संवाद
विज्ञापन
रस्तामऊ स्थित 200 शैया रेफरल अस्पताल व सीएचसी में अव्यवस्था का बोलबाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलोई (अमेठी)। कस्बा स्थित सीएचसी व जिला रेफरल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी बंद पड़ गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार सेवाएं निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। अवकाश में तिलोई क्षेत्र में चिकित्सक व कर्मचारी नदारद होने के कारण केंद्रों पर ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रहीं। ऐसे में अस्पताल आने वाले रोगी मायूस होकर लौट रहें।
जिले में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का ये हाल तब है जब स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर सीएमओ अंशुमान सिंह खुद इमरजेंसी नाइट ड्यूटी करके व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे है। बावजूद इसके चिकित्सक और कर्मचारियों के रवैया में सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को जिला रेफरल अस्पताल (200 बेड) में इमरजेंसी पर डॉ. चौहान की ड्यूटी लगाई गई थी। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर स्टाफ नर्स ने मरीजों का उपचार किया तो स्वीपर उनके सहयोग में लगा रहा। डाॅ. चौहान ड्यूटी रोस्टर के दौरान मात्र कागज पर तैनात थे। चिकित्सा के अभाव में रोगी और तीमारदार भटकते नजर आए।
रस्तामऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी कोमोवेश यही हाल रहा। केंद्र अधीक्षक डॉ.अभिषेक शुक्ला सहित कुछ कर्मचारी अस्पताल में उपस्थित तो थे लेकिन ओपीडी छुट्टी के कारण नहीं संचालित होने पर रोगी मायूस होकर लौटते रहे। सोमवार को बैट्री रिक्शा से स्वास्थ्य केंद्र पहुंची शाहमऊ निवासिनी मालती देवी जिनका शरीर का निचला अंग काम न करने के कारण खड़ी होने और चलने फिरने में मजबूर थी। लेकिन अस्पताल में उपचार नहीं मिलने से लाचार और मायूस दिखी।
इमरजेंसी सेवाएं ठप होने के बाबत जिला रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ.आजम खान ने बताया कि तीन दिवसीय छुट्टी होने के कारण ओपीडी सेवाएं बंद है। इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सक को तैनात किया गया है पर वह क्यों नहीं हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि छुट्टी के कारण ओपीडी सेवाएं बंद हैं पर इमरजेंसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सरकारी छुट्टी के बावजूद भी जिले की सभी सीएचसी को दिन के 12 बजे तक ओपीडी संचालित करने का निर्देश दिया गया है। ओपीडी क्यों नहीं संचालित की जा रही है मामले की जांच करवाकर दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें