फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैठक में सिर्फ पांच उद्यमी पहुंचे, एक भी शिकायत नहीं निपटीं

Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा गेस्ट हाउस में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व उपायुक्त उद्योग अमेठी के मौजूदगी में उद्यमियों की एक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के इंडोरामा अतिथि गृह में उद्यमियों के साथ बैठक कर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश सारथी पोर्टल पर उद्यमियों के जमीन संबंधी मांग को लेकर लंबित मामलों का निस्तारण के लिए एकत्रित हुए पांच उद्यमियों में से किसी एक उद्यमी के जमीन का निस्तारण पूरा नहीं किया जा सका।
बैठक में पहुंचे जय दयाल से आए संतोष, आरके एग्रो से मोहम्मद आरिफ, आर्गेनिक सृजन से अतुल कुमार सिंह,अम्मा इंटर प्राइजेज से कुतबुतदीन, शुभम भालोटिया को बताया गया कि उनके जमीन संबंधी मामले पोर्टल पर प्रक्रियाधीन है, जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीसीडा अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय ने बताया कि 30 सितंबर को आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी से मिले निर्देश के क्रम में बैठक का आयोजन किया गया था। प्रकरण प्रक्रियाधीन है, जल्द ही निस्तारित किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त उद्योग अमेठी राजीव कुमार पाठक,उद्यमी मित्र प्रवीन कुमार विषेन,यूपीसीडा प्रबन्धक प्रदीप कुमार वित्त एवं लेखा अधिकारी धरम चन्द आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें