फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात दिन तक चले पुनरीक्षण में बढ़े महज 527 नाम

Tue, 04 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला प्रशासन ने नगरीय निकाय की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जल्दी में चलाए गए सात दिन के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में महज 527 मतदाता ही बढ़ सके। अंतिम प्रकाशन के बाद चारों निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 79,037 हो गई है।
विज्ञापन


दिसंबर 2022 में पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर अंतिम सूची का प्रकाशन जिला निर्वाचन विभाग ने किया था। उस समय चारों निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 78,510 थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर चुनाव की गतिविधियां शिथिल हो गई थीं। गत 10 मार्च को एक बार फिर ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन करते हुए जिले के सभी चार निकाय क्षेत्रों से 11 से 17 मार्च तक दावे व आपत्तियां मांगी गईं।

इस दौरान चारों निकायों में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 527 लोगों ने आवेदन किया। 23 से 31 मार्च के बीच इन नामों को मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की गई। हालांकि इस दौरान चारों निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या मजह 527 ही बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अभिलेखों में एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। इनमें सबसे अधिक नाम जायस नगर पालिका व अमेठी नगर पंचायत में बढ़े हैं।

चल रही तैयारी
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नगरीय निकायों के चुनावों की तिथि घोषित होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
-एके सिंह, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें