गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना की दूसरे लहर की रफ्तार अब सुस्त पड़ गई है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 13 एक्टिव केस बचे हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। अब तक कुल 9,949 पॉजिटिव केस चिन्ह्ति हुए हैं। इलाज के बाद 9,802 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
वर्तमान में मात्र 13 एक्टिव केस बचे हैं। जिनमें से छह मरीज होम आइसोलेशन में तथा सात एल-2 कोविड हॉस्पिटल असैदापुर में भर्ती हैं। जिले में अब तक पांच लाख नौ हजार 527 व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई गई है। इनमें से चार लाख 91 हजार 322 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बताया कि स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन सर्विलांस टीमों की एक्टिविटी बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण युक्त लोगों का सैंपल लेने का निर्देश दिया जाता है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं की निरंतर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की कवायद चल रही है। (संवाद)