फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज में एक मतदान केंद्र व छह बूथ बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के छह वार्डों में निर्धारित मानक से अधिक वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। ऐसे में इन वार्डों में एक मतदेय स्थल व छह नए बूथ बनाए गए हैं। अब मतदान करने के लिए लोगों को लंबी कतार में लगने छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि जिन वार्डों में 1200 से अधिक मतदाता हैं वहां पर दो बूथ बनाए जाएं। इससे मतदान के दौरान मतदाताओं को लंबी कतार लगाने से छुटकारा मिलेगा। वहीं अधिकारियों के लिए भी आसानी होगी। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड संख्या एक जीजीआईसी, वार्ड संख्या तीन पचेहरी, वार्ड संख्या 12 माधवपुर, वार्ड संख्या 16 नगरवा, वार्ड संख्या 18 बताशा मंडी व वार्ड संख्या 24 राजगढ़ में 1200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हैं।
इन वार्डों के मतदाताओं को असुविधा न झेलनी पड़े इसके लिए वार्डों में एक-एक और नए बूथ बना दिए गए हैं। वहीं नगरवा वार्ड निवासियों की लगातार मांग के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) को वार्ड का नया मतदेय स्थल बनाया गया है। गौरीगंज में अब मतदेय स्थलों की संख्या 13 व बूथों की संख्या 31 हो गई है। जबकि पहले 25 वार्डों के लिए 12 मतदेय स्थल व 25 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार जिले की चारों निकायों में अब कुल 31 मतदेय स्थल व बूथ 85 हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक बूथ जायस नगर पालिका में 32, गौरीगंज में 31, नगर पंचायत अमेठी में 12 व मुसाफिरखाना में 10 बूथों में वोट डाले जाएंगे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जिन वार्डों में आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अधिक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हुए हैं। उन वार्डों में एक-एक बूथ और बना दिया गया है। वार्डों में बढ़ाए गए बूथों के नाम व मतदाताओं की संख्या को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें