फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में रही एक लाख की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र तक आई मेन लाइन में फाल्ट होने से मंगलवार पूरी रात करीब एक लाख की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर रही। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी रात में फाल्ट ढूंढने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन बुधवार को करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बारामासी के समीप 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ की डाल गिरने एवं केबिल दगने से मंगलवार करीब सात बजे से पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इस बीच बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। सूचना के बाद रिमझिम बारिश के बीच विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढने में जुटे रहे, रात होने के चलते लाइन पर गिरी डाल को तो काटकर हटाया गया लेकिन कई अन्य जगह फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी।
विद्युत आपूर्ति ठप होने के चलते जहां लोगों को पूरी रात रतजगा करना पड़ा वहीं घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। ऐसे में मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं हो सके। दूसरे दिन बुधवार सुबह से ही जेई पंकज सिंह के साथ विद्युत कर्मी फाल्ट एवं लाइन दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन

करीब 11:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान करीब एक लाख से अधिक की आबादी रात भर बिजली गुल होने से परेशान रही। एसडीओ अमरजीत ने बताया कि 33 केवी लाइन पर फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें